प्रेम संबंध में हत्या, पहचान छिपाने शव को पेट्रोल डालकर जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Used for news/editorial purposes only | Copyright infringement is not intended

 रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात, विवाद के बाद साड़ी से गला घोंटकर की हत्या

रायगढ़/छत्तीसगढ़:
रायगढ़ जिले में प्रेम संबंध के विवाद में एक महिला की हत्या कर उसके शव को जलाकर पहचान छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 17 जून को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले मार्ग पर एक अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिला था। घटनास्थल पर शव को घसीटने के निशान भी पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फोटो व वीडियो साझा कर मृतका की पहचान करने का प्रयास किया। बाद में महिला की पहचान जशपुर जिले की 60 वर्षीय मंगरिता एक्का के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने मृतका के साथ रह रहे इमिलीयूस तिग्गा (45) को फरसाबहार क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे, लेकिन आपसी विवाद अक्सर होता था।

घटना के दिन दोनों ने शराब पी थी और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने साड़ी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर जला दिया।

पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments