रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Used for news/editorial purposes only | Copyright infringement is not intended

 

बेमेतरा के थान खम्हरिया थाना में दबिश, आरोपी अजय लहरे से पूछताछ जारी, विभाग में मचा हड़कंप

बेमेतरा/छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए थाना परिसर में दबिश दी और आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह ACB की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

गौरतलब है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में यह ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले इसी क्षेत्र में एक पटवारी को भी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल ACB की टीम मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments