6.93 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में फरार आरोपी गिरफ्तार, DGGI की बड़ी कार्रवाई

Used for news/editorial purposes only | Copyright infringement is not intended

 5 महीने से फरार चल रहा था आरोपी, कर चोरी और फर्जी बिलिंग सिंडिकेट पर कसा शिकंजा

रायपुर/छत्तीसगढ़:
कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) रायपुर क्षेत्रीय इकाई को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने 6.93 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के मामले में मेसर्स ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी हरीश वाधवानी पिछले लगभग 5 महीनों से फरार चल रहा था। DGGI की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता मिली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी बिलिंग के जरिए अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर शासन को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रहा था। यह पूरा मामला एक संगठित सिंडिकेट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जो लंबे समय से कर चोरी में संलिप्त था।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

DGGI अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सरकार की राजस्व प्रणाली को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments