28 अप्रैल का यह मैच क्रिकेट फैंस के लिए पूरा धमाल रहा। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जंग ऐसी थी कि आखिरी ओवरों तक पता नहीं चल रहा था कि मैच किसके हाथ लगेगा। और आखिर में राजस्थान ने अपनी गजब की बल्लेबाज़ी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया।
पंजाब ने रखी तेज़ शुरुआत
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब ने टॉस जीतकर पहले ही ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। ओपनर्स ने पावरप्ले के अंदर ही रन बटोरने शुरू कर दिए थे Prabhsimran Singh और Priyansh Arya ने मिलकर जोरदार शुरुआत की । मिडिल ऑर्डर Cooper Connoly और Shreyash Ayyar ने भी कमाल दिखाया और बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया Marcus Stoinis ने अंत में ज़बरदस्त खेल दिखाया 22 बॉल्स पे 62 रन्स की पारी खेल दी
20 ओवरों के बाद पंजाब ने 222 रन 4 विकेट, बना डाले, लग रहा था कि अब राजस्थान के लिए मुश्किल होगी।
राजस्थान का जवाब – बढ़िया बल्लेबाज़ी और दमदार वापसी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत थोड़ी संभल-संभल कर रही। लेकिन जल्द ही उनके बल्लेबाज़ों ने रुख बदला और आक्रामक हो गए। ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी नींव रखी, जिसके बाद मिडिल ऑर्डर ने मैच की कमान अपने हाथ में ले ली।
सबसे खास बात यह रही कि राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने प्रेशर में भी शानदार शॉट्स खेले और रन रेट को कभी हाथ से नहीं निकलने दिया Yashashvi Jayswal और Vaibhav Suryavanshi ने जबरदस्त जवाब दिया, Donovan Ferreira ने आखिरी ओवरों में तेज़ी दिखाई, उसने पूरा मैच ही पलट दिया।
असली मज़ा तो आखिरी ओवरों में आया
तीन-चार ओवर पहले तक लग रहा था कि पंजाब बाजी मार लेगी। लेकिन राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने लगातार चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए। और फिर क्या था – मैच एकदम पलट गया।
अंत में राजस्थान ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ा?
इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की स्थिति पॉइंट्स टेबल में काफी मजबूत हो गई है। वहीं पंजाब किंग्स को इस हार से थोड़ा झटका लगा है। प्लेऑफ की रेस अब और भी दिलचस्प हो गई है।

0 Comments